फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेना ने कूरियर से भेजा शुभम द्विवेदी का पर्स, अंगूठी, रुमाल व घड़ी

Tue, 06 May 2025 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हाथीपुर स्थित शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
शुभम का सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद चारों ओर भगदड़ मच गई थी। इस दौरान वहां पर शुभम द्विवेदी का पर्स, अंगूठी, रुमाल व घड़ी, उनकी पत्नी और बहन का मोबाइल छूट गया था। इन सभी वस्तुओं को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया था। घटना के कई दिन बाद अब कूरियर से शुभम का पर्स, अंगूठी, रुमाल व घड़ी परिजनों को भेजा गया है। शुभम के परिजनों के मुताबिक जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त बेटी मोबाइल से वीडियो बना रही थी। उसका मोबाइल अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन


व्यर्थ नहीं जाएगा शुभम का बलिदान : बृजेश पाठक
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले हाथीपुर निवासी शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पिता को गले लगाते हुए वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि शुभम का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने शुभम के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार उनके साथ में है। हम घर पर परिवार की तरह मिलने आए हैं। पूरा उत्तर प्रदेश, पूरा भारत दुखी परिवार के साथ है। परिजनों की शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा देने की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी बात ऊपर तक पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें