हैंडबॉल प्रतियोगिता में विजेता आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर की बालिका वर्ग की टीम।
- फोटो : विद्यालय
कानपुर। वाराणसी स्थित लोहता के केराकतपुर में खेली जा रही सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। अंडर-14 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मैच में कानपुर की हैंडबॉल टीम ने शंकर पब्लिक स्कूल, बिहार को 10-5 के अंतर से हराकर कांस्य पदक जीता।
वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, कानपुर को मॉडर्न इंग्लिश स्कूल बिहार के हाथों फाइनल मैच में 15- 6 अंक से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, बालक अंडर- 17 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर को जेएसपी स्कूल चंदौली से 14-8 अंक से हारकर रजत पदक मिला।
इसके अलावा अंडर-19 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर को वीपीएस केराकतपुर से 13-9 अंक से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वी. मुरलीधरन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।