असलह शौकीनों को अब जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। नए लाइसेंस और नवीनीकरण का शुल्क तीन से पांच गुना बढ़ा दिया गया है। यह इसी माह से लागू हो गया है। साथ ही यह भी संशोधन हुआ है कि अब शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण हर वर्ष होगा। अभी तक तीन वर्षों में नवीनीकरण की व्यवस्था लागू थी। शुल्क की पुरानी और नई दरें निम्नवत हैं।
विज्ञापन
बांदा के प्रभारी जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता ने बताया ‘संशोधित आर्म्स एक्ट 2016 को प्रभावी कर दिया गया है। अब नए शस्त्र लाइसेंस व नवीनीकरण नए नियमों के तहत किया जाएगा।