फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपाड़ी कारोबारी की हत्या में नौ पर रिपोर्ट

Thu, 05 May 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कारोबारी (बाएं) की मौत पर रोती पत्नी और बच्चे। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर साउथ। किदवई नगर एम ब्लाॅक में बुधवार को सुपाड़ी कारोबारी की मौत पर पार्षद पति, रिटायर्ड दरोगा के बेटे समेत नौ लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। कारोबारी को समझौते के बहाने आरोपी घर से ले गए थे। सड़क पर बेहोश मिले कारोबारी को हैलट ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ा। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

सुपारी कारोबारी छंगा लाल साहू (42) की पत्नी सोनी ने बताया कि वह पांच बच्चों के साथ बाकरगंज में रहती है। छंगा ने मोहल्ले के मनीदेव से दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसका विवाद चल रहा था। मंगलवार रात मनीदेव साथी पार्षद पति समीर अहमद, दरोगा (रिटायर्ड) जयकरन सिंह के बेटे डिंपी और अन्य लोगों ने छंगा को बुरी तरह मारापीटा। दो लाख रुपये भी लूट लिए। आरोप है कि बेटी नीलम को केरोसिन डालकर फूंकने की कोशिश की। कंट्रोलरूम की सूचना पर बाकरगंज चौकी प्रभारी और डायल 100 पुलिस आई लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। सोनी का आरोप है कि बुधवार दोपहर डिंपी, समीर साथियों के साथ फिर आया और समझौते के बहाने छंगा को बाहर ले गए। दोपहर 3:30 बजे किसी ने छंगा के मोबाइल से खबर दी कि आपके पति बेहोश पड़े हैं। पुलिस छंगा को निजी अस्पताल और फिर हैलट ले गई। यहां उनकी मौत हो गई। समीर, डिंपी समेत अशोक, विशाल सिंह, पप्पू जायसवाल, सोनू जायसवाल, राजकुमार, बीरू और मनीदेव पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें