कानपुर। पी रोड स्थित हरसहाय पीजी कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता की शुरुआत बुधवार को विभिन्न आयु वर्गों के बीच रोमांचक मुकाबले के साथ हुई। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में आर्चीज, चिंटल्स और सीवी रमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बालक वर्ग के सब-जूनियर मुकाबले में आर्चीज की टीम ने एनएलके को 12 अंकों से शिकस्त दी।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग में चिंटल्स स्कूल ने सुघर सिंह एकेडमी को 10 अंकों से हराया। वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर पनकी ने ऑक्सफोर्ड स्कूल को आठ अंकों से पराजित किया। सीनियर वर्ग में सीवी रमन ने एनएलके अकादमी को पांच अंकों और बालिका वर्ग के जूनियर मुकाबले में चिंटल्स कल्याणपुर ने केवी को सात अंकों से मात दी। आयोजन को सफल बनाने में संघ के महासचिव अश्वनी मिश्रा सहित पदाधिकारियों का योगदान रहा।