फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंडर 19 विश्व कप में झंडा गाड़ने वाली अर्चना को यूपी की कमान

विज्ञापन
अर्चना - फोटो : स्चयं
विज्ञापन
कानपुर। संघर्ष और समर्पण की मिसाल अर्चना देवी इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वह विश्व कप अंडर-19 विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। तीन मार्च से पुणे में शुरू हुई वुमंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी में भी उन्हें यूपी टीम की कमान सौंपी गई है। अब उनका लक्ष्य भारतीय टीम में स्थायी स्थान बनाना है।
विज्ञापन


फरवरी 2026 में राजकोट में हुई बीसीसीआई की सीनियर वुमंस वनडे ट्रॉफी में उन्हें यूपी टीम का कप्तान बनाया गया। उन्नाव के रतई पुरवा गांव से अपना क्रिकेट सफर शुरू करने वाली अर्चना ने कड़ी मेहनत से पहचान बनाई है। दाएं हाथ की ऑफ ब्रेक स्पिनर अर्चना ने विश्व कप अंडर-19 के सात मैचों में आठ विकेट लिए थे। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन और इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट लेकर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष 2023-24 की एकदिवसीय सीरीज में अर्चना ने नौ मैचों में सर्वाधिक 26 विकेट चटकाए। वह इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनी थीं, जिससे उनकी गेंदबाजी का लोहा मनवाया। इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स के लिए नेट बॉलर के रूप में चुना गया था। वर्तमान में वह शहर में कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे की देखरेख में गेंदबाजी को धार दे रही हैं।
इस वर्ष अर्चना का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा है। फरवरी में राजकोट में हुई वुमंस सीनियर वनडे ट्रॉफी में उन्होंने यूपी की कप्तानी की। इस टूर्नामेंट में उन्होंने सात मैचों में दस विकेट भी अपने नाम किए थे। पुणे में तीन मार्च से शुरू हुई वुमंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी में भी उन्हें कप्तान बनाया गया है। पहले मैच में उनकी कप्तानी में यूपी टीम ने ओडिशा को सात विकेट से पराजित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें