फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुश्ती में विवेक ने जीता स्वर्ण, यूपी की झोली में 12 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। तमिलनाडु में 26 फरवरी से एक मार्च तक बालक व बालिका अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप हुई। इसमें शहर के पहलवानों ने उत्तर प्रदेश टीम की ओर से खेलते ह़ुए एक स्वर्ण समेत छह रजत और पांच कांस्य पदकों पर कब्जा जमाकर प्रदेश व शहर का नाम रोशन किया। यूपी के पहलवानों ने कुल 12 पदक जीते।
विज्ञापन

बालिका वर्ग ने कुश्ती में छह पदक जीते। 39 किलोग्राम में रागिनी, 58 किग्रा में कौशिकी और 66 किग्रा में आयुषी सागर ने रजत पदक प्राप्त किए। वहीं, 36 किग्रा में सोनम, 54 किग्रा में दीपांशी और 62 किग्रा में प्रज्ञा ने कांस्य पदक जीता।
बालक फ्री स्टाइल स्पर्धा के 85 किग्रा भार वर्ग में कानपुर के विवेक चौहान ने हरियाणा के जितेश को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 62 किग्रा में अंश कुमार ने रजत और 38 किग्रा में समीर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। ग्रीको रोमन शैली के 52 किग्रा भार वर्ग में तुषार ने रजत पदक जीता। 44 किग्रा में सोनू और 75 किग्रा में अनंत ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच रामसजन यादव, अमलेश यादव, कृष्णकांत यादव, जितेंद्र राणा, ऋषि श्वेत सिंह, अंकित तिवारी, राम जनम यादव, वर्षा राजे और दिव्यांशु के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

कानपुर की वर्षा को टीम की कमान
यूपी महिला टीम की कमान कानपुर की वर्षा राजे के हाथों में दी गई थी। वर्षा राजे वर्तमान में सोनीपत में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। उन्हें स्पोर्ट्स कोटे के तहत प्रतियोगिताओं की तैयारियों और खुद भी कुश्ती में प्रतिभाग करने के लिए शामिल किया गया है। उनकी देखरेख में यूपी बालिका टीम ने कुल छह पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें