कराटे प्रतियोगिता में भिड़तीं खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल कैंट में सोमवार को दो दिवसीय अंतर सीआईएससीई यूपी रीजनल बालक व बालिका कराटे प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें प्रदेश के दस रीजन के 252 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन हुए मुकाबलों में 24 से 26 किलो भार वर्ग में आराध्या ने पहला स्थान हासिल किया। 26 से 30 किलो भार वर्ग में अवनी प्रथम, प्रणवी शर्मा द्वितीय, लव्या यादव तृतीय रहीं।
30 से 34 किलो भार वर्ग में
मुक्तिका झा ने प्रथम, लक्षिका झा ने दूसरा, आराध्या गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया। 34 से 38 किलो भार वर्ग में ख्याति गिरी प्रथम, दीक्षा द्वितीय, पाविका झुनझुनवाला तृतीय रहीं। 38 से 42 किलो भार वर्ग में अदिति विश्वकर्मा प्रथम, प्लक्षा
सिंह द्वितीय, राधिका तिवारी तृतीय रहीं।
42 से 46 किलो भार वर्ग में मानवी जैन प्रथम, सताक्षी शर्मा ने द्वितीय, धृति महाजन तृतीय और 46 से 50 किलो भार वर्ग में वैष्णवी शर्मा प्रथम, समृद्धि दीक्षित द्वितीय तथा प्रिशा चौधरी तृतीय रहीं। इससे पहले शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीशनल डीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर साउथ जोन कोऑर्डिनेटर फादर थॉमस व नार्थ जोन कोऑर्डिनेटर वनिता मेहरोत्रा, प्रधानाचार्या डाॅ. सुषमा मंडल, ऑब्जर्वर सुनील शुक्ला व विजय कुमार मौजूद रहे।