श्री ज्वाला माता मंदिर में किया गया बाबा बर्फानी का शृंगार।
- फोटो : स्रोत : मंदिर प्रबंधन
कापुर। सावन के चौथे व अंतिम सोमवार को चमनगंज स्थित श्री ज्वाला माता मंदिर में बाबा बर्फानी का शृंगार किया गया।
ज्वाला माता सेवा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि भक्त सुजीत और परविंदर ने बर्फ की 35 सिल्ली से मंदिर में बाबा अमरनाथ बर्फानी का स्वरूप तैयार किया। इसका मकसद भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन कराना था। शाम को आरती और पूजन के साथ बाबा बर्फानी के पट दर्शन के लिए खोले गए। इस दाैरान भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। बाद में छोले-चावल का प्रसाद वितरित भी किया गया। यहां टीनू जायसवाल, राजू श्रीवास्तव आदि रहे।