केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कानपुर के पॉश इलाकों में से एक किदवईनगर और ठेठ रिहायशी इलाके कल्याणपुर में हवा गुणवत्ता सूचकांक 400 तक पहुंच गया। कल्याणपुर में एक्यूआई 401 रहा। किदवईनगर में अधिकतम एक्यूआई 390 दर्ज किया गया।
ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। बादलों के कारण प्रदूषण के कण ऊपर नहीं जा पा रहे हैं। इस कारण शुक्रवार को कानपुर का एक्यूआई 400 पहुंच गया। व्यावसायिक क्षेत्रों के अलावा अब रिहायशी इलाकों में हवा तेजी से प्रदूषित हो रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कानपुर के पॉश इलाकों में से एक किदवईनगर और ठेठ रिहायशी इलाके कल्याणपुर में हवा गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 तक पहुंच गया। कल्याणपुर में एक्यूआई 401 रहा। किदवईनगर में अधिकतम एक्यूआई 390 दर्ज किया गया।
वहीं, नेहरूनगर में 365 और आईआईटी जैसे हरेभरे इलाके में भी प्रदूषण का स्तर 312 का आंकड़ा छू गया। हवा के दमघोंटू होने की वजह से लोगों को खासकर बच्चाें और बुजुर्गों पर सबसे बुरा असर पड़ रहा है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो हवा के दमघोंटू होने की वजह से सांस लेने की दिक्कत होने लगती है। साथ ही अगर लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने पर सांस संबंधी बीमारी हो सकती है।