फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एक्यूआई 250 पहुंचा, सांस रोगियों का फूला दम, यहां गला घोटूं हुआ प्रदूषण का स्तर

Sun, 30 Oct 2022 10:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शहर के नेहरू नगर जैसे व्यवसायिक क्षेत्र से लेकर किदवई नगर और कल्याणपुर जैसे रिहायशी इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार दर्ज किया गया। सर्दी बढ़ने के साथ निर्माण कार्य और गाड़ियों का संचालन बढ़ेगा, वैसे-वैसे हवा में गुणवत्ता खराब होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जागरुकता के कारण इस बार दिवाली में प्रदूषण का स्तर काफी कम रहा, लेकिन अब कानपुर की हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। शनिवार को शहर का औसत एक्यूआई 250 पहुंच गया। इससे सांस रोगियों का दम फूलने लगा है। शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कानपुर की हवा की गुणवत्ता को खराब श्रेणी में रखा है।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि शहर के नेहरू नगर जैसे व्यवसायिक क्षेत्र से लेकर किदवई नगर और कल्याणपुर जैसे रिहायशी इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार दर्ज किया गया। किदवई नगर में शनिवार शाम छह बजे एक्यूआई 220 था जबकि कल्याणपुर में 245 और नेहरू नगर में एक्यूआई 286 दर्ज किया गया।

इस स्तर के प्रदूषण को सांस लेने की तकलीफ वाले लोगों के लिए तो घातक माना ही जाता है। वहीं, ज्यादा समय तक इस स्तर का एक्यूआई रहने पर संपर्क में आने वाले लोगों को भी सांस संबंधी बीमारी ग्रसित कर सकती है। शुक्रवार को किदवईनगर में शाम छह बजे एक्यूआई 237 रहा जबकि नेहरूनगर का 223 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि कल्याणपुर में एक्यूआई का स्तर 155 रिकार्ड किया गया। जानकारों का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ निर्माण कार्य और गाड़ियों का संचालन बढ़ेगा, वैसे वैसे हवा में गुणवत्ता खराब होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें