फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईटीआई पांडुनगर में अप्रेंटिस मेला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईटीआई पांडुनगर में शुक्रवार को अप्रेंटिस मेला आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिस ट्रेनी और टेंपरेरी वर्कमैन पदों के लिए किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यह टाटा मोटर्स लिमिटेड लखनऊ प्लांट के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन


अप्रेंटिस ट्रेनी के लिए उम्र 18 से 25 वर्ष, हाई स्कूल में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 13,870 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड, निशुल्क कैंटीन एवं परिवहन सुविधा, यूनिफॉर्म, सुरक्षा जूते मिलेंगे।

टेंपरेरी वर्कमैन के लिए उम्र 18 से 32 वर्ष, हाईस्कूल व आईटीआई उत्तीर्ण, एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र अथवा औद्योगिक अनुभव होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 15,251 रुपये प्रतिमाह वेतन, पीएफ, ईएसआईसी, निशुल्क कैंटीन, परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेड के छात्र ले सकेंगे हिस्सा
इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, पेंटर, वायरमैन, टूल एंड डाई मेकर, सीएनसी, मेकाट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आरएसी, रोबोटिक्स सहित विभिन्न ट्रेड के लिए की जाएगी

ये दस्तावेज लाने हैं
-हाईस्कूल एवं आईटीआई अंकपत्र, प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, रिज्यूमे, पासपोर्ट आकार के फोटो, अप्रेंटिसशिप पोर्टल (एनएपीएस) पंजीकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें