नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज, कोच्चि ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2018 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार यह परीक्षा 13 मई को देशभर के कई शहरों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी इसके लिए एक जनवरी से 31 मार्च 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की शैक्षिक अर्हता निर्धारित है जबकि आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है। मतलब किसी भी उम्र के लोग क्लैट 2018 में शामिल हो सकते हैं।
ये है क्लैट-2018 का शेड्यूल
आवेदन शुरू होने की तिथि : एक जनवरी 2018
आवेदन खत्म होने की तिथि : 31 मार्च 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 20 अप्रैल 2018
परीक्षा की तिथि : 13 मई 2018 शाम तीन बजे से पांच बजे तक
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि : 15 मई 2018
आपत्ति दर्ज करने की तिथि : 16 मई से 18 मई 2018
संशोधित उत्तर कुंजी : 26 मई 2018
रिजल्ट जारी होने की तिथि : 31 मई 2018
पुराने प्रश्न पत्र के लिए लगेगा चार्ज
इस बार से क्लैट के पुराने प्रश्नपत्र पाने के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि अगर छात्र पूर्व परीक्षाओं के प्रश्नपत्र चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए भुगतान करना होगा।
ये होनी चाहिए योग्यता
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए पांच प्रतिशत अंक की छूट है। 12वीं में अध्ययनरत छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि एलएलएम कोर्स के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। एलएलबी अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन कर सकते