कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन मंगलवार से शुरू हो गए हैं। विवि की वेबसाइट kanpuruniversity.org पर जाकर छात्र आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है। पहली बार शुरू हुए गर्भ संस्कार और हैप्पीनेस के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। गर्भ संस्कार के सर्टिफिकेट और एडवांस सर्टिफिकेट कोर्स में 30-30 सीटें हैं। सर्टिफिकेट कोर्स इन हैप्पीनेस में 30 सीटें हैं।
स्नातक वर्ग में सीटें
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस : 60 सीटें
बीएससी इन मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी: 7 सीटें
बीएससी इन माइक्रोबायोलॉजी: 40 सीटें
बीएससी इन ह्यूमन न्यूट्रीशन : 40 सीटें
बीएससी इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन: 40 सीटें
बीएससी इन योगा: 40
परास्नातक वर्ग में सीटें
मास्टर फिजियोथैरेपी: 10 सीटें
एमएससी मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी: 30 सीटें