फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को आईटीआई दे रहा नौकरी के मौके

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान दूसरे शहरों से शहर और आसपास के जिलों में लौटे प्रवासियों को राजकीय आईटीआई पांडुनगर की प्लेसमेंट सेल नौकरी के मौके दे रही है। सेल के प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि कई कंपनियों ने संपर्क कर प्रवासियों को नौकरी में वरीयता देने की बात कही है।
विज्ञापन

हीट एंड बॉयलर प्राइवेट लिमिटेड कानपुर ने पाइप फिटर, वेल्डर और हेल्पर पद के लिए, पनकी स्थित ईट भट्टा संचालक ने कंप्यूटर का काम जानने वालों और वीके पैक वेल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड दादानगर ने फिटर, टर्नर मशीनिस्ट और वेल्डर पद के लिए संस्थान से संपर्क किया है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल केएम सिंह ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति प्लेसमेंट सेल के फेसबुक पेज Placement cell Kanpur और Placement cell Knp पर अधिक जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें