फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्रवृत्ति पोर्टल की तकनीकी खामियों से अटके आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम प्रक्रिया के बीच पोर्टल की तकनीकी समस्याएं विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। किसी का माता-पिता का आय प्रमाणपत्र अपडेट नहीं हो रहा तो किसी के आवेदन में संशोधित पाठ्यक्रम की जानकारी दर्ज नहीं हो पा रही। इसके चलते छात्र विभागों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थी ऐसी शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष कई छात्रों ने माता-पिता के स्थान पर अपना आय प्रमाणपत्र अपलोड कर दिया था जिससे उनके आवेदन निरस्त हो गए थे। इस बार गलती सुधारकर सही प्रमाणपत्र लगाने के बावजूद पोर्टल उसे स्वीकार नहीं कर रहा है। वहीं कोर्स बदलने वाले विद्यार्थियों के आवेदन भी संशोधन के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। शुक्रवार को एचबीटीयू के छात्र अपनी समस्याएं लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम के पास पहुंचे।

उन्होंने निदेशालय स्तर पर अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। जिले में 50 हजार से अधिक छात्र आवेदन कर चुके हैं। ऐसे में तकनीकी खामी दूर नहीं हुई तो बड़ी संख्या में विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि छात्रों की समस्याओं के संबंध में निदेशालय से बात की गई है। जल्द ही समाधान कराया जाएगा। कोई भी छात्र छात्रवृत्ति से वंचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें