फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैटेट के लिए आवेदन 20 फरवरी से शुरू होंगे, छह शहरों में 14 से 16 मई तक होगी परीक्षा

Sat, 25 Jan 2020 03:40 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
उप्र संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) के लिए छात्र-छात्राएं 20 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। एक मई से वेबसाइट upcatet.org से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा 14, 15, 16 मई और परिणाम 31 मई को जारी किया जाएगा। शुक्रवार को यूपीकैटेट लेकर चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन सभी बिंदुओं पर सहमति बनी।
Trending Videos
विज्ञापन

इसमें यूपी केअन्य तीन कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बार इस परीक्षा का आयोजन सीएसए करा रहा है। सीएसए के सहायक कुलसचिव डॉ. एससी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के छह शहरों कानपुर, अयोध्या, मेरठ, बांदा, वाराणसी और लखनऊ में परीक्षा होगी।

आवेदक अपनी इच्छानुसार शहर का चुनाव कर सकते हैं। प्रस्ताव को प्रमुख सचिव कृषि एवं कृषि शिक्षा केसामने रखा जाएगा। बैठक में कुलसचिव डॉ. हरेश प्रताप सिंह, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के रजिस्ट्रार डॉ. पीकेसिंह, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस गौतम, रजिस्ट्रार डॉ. जीएस पवार और सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से कुलपति केप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें