फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्रवृत्ति के लिए अब 17 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की संशोधित समय-सारिणी जारी हुई है। पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो गई है। इसमें एससी, एसटी, सामान्य, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन


नए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की अंतिम तिथि अब 17 नवंबर कर दी गई है। पहले यह तारीख 15 नवंबर थी। विद्यार्थियों को 19 नवंबर तक आवेदन का फाइनल प्रिंट निकालना होगा। पहले से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को आवेदन का नवीनीकरण कर हार्डकॉपी 20 नवंबर तक विद्यालय में जमा करनी होगी। विद्यालयों को पात्र आवेदनों को सत्यापित कर अग्रसारित करना होगा। अपात्र आवेदन निरस्त किए जाएंगे।


बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के बाद आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर है। वहीं विद्यालयों को मास्टर डाटाबेस तैयार करने, नवीन संस्थाओं के ऑनलाइन आवेदन और आवश्यक सूचनाएं भरकर प्रमाणित करने का काम 12 से 19 नवंबर तक पूरा करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों और प्रोफाइल का ऑनलाइन सत्यापन 13 से 20 नवंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें