कानपुर। रावतपुर में एक विधवा महिला ने शादीशुदा युवक पर नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने और निकाह करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, युवक के दो बच्चे हैं। विरोध करने पर उसने जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि घर में घुसकर बेटी को जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। घर में पले कुत्ते के भौंकने और आसपास के लोगों के पहुंचने की आहट पर आरोपी भाग निकला। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद