कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में संचालित 62 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन 15 मई तक किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा आठ, नौ व 10 जून को होगी।
विश्वविद्यालय में बीए-एलएलबी, एलएलबी, हेल्थ साइंसेज, बीपीटी, एमपीटी, होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म, समाज कार्य विभाग समेत 62 पाठ्यक्रम संचालित हैं। 17 पाठ्यक्रम पहली बार शुरू होने जा रहे हैं। सभी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आवेदन की संख्या के आधार पर ही विश्वविद्यालय तय करेगा कि किस विषय में प्रवेश परीक्षा होनी है और किसमें सीधे दाखिला दिया जाएगा। सीटें भी निर्धारित कर दी गई हैं।