फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लोकसभा सीट से 75 लोग संभालेंगे गठबंधन प्रत्याशी का चुनाव, ये है तैयारी

Thu, 11 Apr 2019 02:01 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में सपा-बसपा-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन से सपा प्रत्याशी रामकुमार निषाद का चुनाव संचालित करने के लिए बुधवार को 75 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इससे पहले सपा प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में तीनों दलों के प्रमुख पदाधिकारियों की कई घंटे बैठक चलीं।
विज्ञापन


इसमें तय हुआ कि तीनों दलों के प्रमुख नेताओं को तो स्थान मिले ही, सभी को अलग अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी जाएं।
विज्ञापन

इसी आधार पर कमेटी का गठन हुआ। इसमें पूर्व जिलाध्यक्षों, टिकट की चाह रखने वाले समर्थकों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कमेटी में सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल मोइन खान, बसपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय लोकदल के प्रांतीय प्रवक्ता सुरेश गुप्ता, विधायक अमिताभ बाजपेई, रौनक टंडन, इरफान सोलंकी, वरुण मिश्रा आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें