आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा के चुनाव में हुई शानदार जीत का जश्न
कानपुर देहात में दिखाई दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे आम आदमी की जीत
बताया है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला अरविंद केजरीवाल के सफल
नेतृत्व को बधाई दी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने
बड़ी जीत हासिल की है। जिले में मंगलवार की सुबह से टीवी स्क्रीन पर आंखें
गड़ाए पार्टी कार्यकर्ताओं को जैसे-जैसे चुनावी नतीजों का रुझान आ रहा था।
उनकी खुशियां बढ़ती जा रही थी। दोपहर बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारी
अंतर से जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया।
ढोल नगाड़े बजे, मिठाइयां बांटी गई। सभी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। अकबरपुर कस्बे में
ओवरब्रिज के नीचे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता अर्पित सिंह राठौर, लालसिंह
यादव, राजकुमार सिंह परिहार, शिवकुमार तिवारी, रवींद्र कटियार, सौरभ सिंह,
लालता प्रसाद कटियार, जसंवत सिंह, शिवशंकर यादव, विजय सिंह राजपूत, रमेश
सचान, दिनेश कुमार, देवेंद्र सिंह राठौर, जयनारायण कुशवाहा, डा. आरएस पाल,
शरद कुमार माथुर, वीरेंद्र कुमार राजपूत ने खुशियां मनाई।
इधर, रनियां
में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशियां
मनाई। पार्टी के सुरेंद्र सिंह, शिववीर सिंह पाल, जयचंद्र पाल, जितेंद्र
कुमार, मनोज कुमार, रामचंद्रपाल, धर्मेंद्र सिंह चौहान, रिंकू पाल, सतपाल,
आनंद वर्मा, पवन कुमार यादव, लल्लनपाल, गौरवपाल, अमित
पाल, रामजी, राधेश्याम, नमन, अनिल कुमार, अनूप यादव आदि प्रमुख रहे।