फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धांत मिलने पर मिलेंगे दल, 2019 के रण के लिए पल्लवी पटेल ने कही ये बातें

Fri, 18 Jan 2019 10:02 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पल्लवी पटेल
विज्ञापन
अपना दल कृष्णा गुट पार्टी में गठबंधन के सभी विकल्प खुले हुए हैं। जो किसान व कमेरा समाज की बात करेगा, उसके साथ पार्टी गठबंधन करने को तैयार है। ये बातें शुक्रवार को अपना दल कृष्ण गुट पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन


चित्रकूट शहर के एक होटल में आयोजित वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव में गठबंधन को लेकर कई पार्टियों से बात चल रही है। जिनसे पार्टी के सिद्धांत मिलेंगे, उससे गठबंधन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को प्रतापगढ़ में जनसभा के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू होगी। बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के खाते यह सीट आई तो दमखम के साथ चुनावी मैदान मेें उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें