बेरिया ने सौ-सौ गज के दो प्लॉट खरीदे हैं
मंत्री को रिपोर्ट दर्ज करानी है, तो गुरुवार तक कराएं। अगर वह नहीं कराएंगे, तो नजूल की जमीन खरीदने में उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। बता दें, पांच सौ करोड़ की एपी फैनी कंपाउंड की जमीन पर पूर्व मंत्री बेरिया ने सौ-सौ गज के दो प्लॉट खरीदे हैं। उन्होंने इनकी रजिस्ट्री भी कराई है। चूंकि उनकी ही तरह एपी फैनी कंपाउंड में जमीन खरीदने वाले श्रेयस सचान को पुलिस आरोपी बना चुकी है।
गुरुवार तक ले लिया जाएगा निर्णय
वहीं, सलीम बिरयानी समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। ऐसे में पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच बेरिया भी अधर में लटक गए हैं। वहीं, बेरिया ने कहा है कि रिपोर्ट कराने या न कराने को लेकर अपने करीबियों से सलाह ली जा रही है। गुरुवार तक इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।
पिछली बार भी आया था नाम, बयान दर्ज कराने के बुलाया था
नजूल संपत्ति रजिस्टर के अनुसार 14 / 137 ऐपी फैनी कंपाउंड चुन्नीगंज नजूल के प्लाट संख्या 34 ब्लाक संख्या 14 पर स्थित है। नजूल रजिस्टर में जमीन मिशन गर्ल्स आर्फनेज के नाम दर्ज है, जिसकी लीज अवधि समाप्त हो चुकी है। संपत्ति का प्रयोग मात्र बालिका अनाथालय के लिए ही किया जाना था। मगर ऐसा नहीं हुआ। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर ने जांच को पता चला कि जमीन को अन्य उपयोग में लाया जा रहा है।
श्रेयस सचान के खिलाफ कर दी थी कार्रवाई
नजूल की जमीन कब्जाने के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने केस दर्ज किया और कई लोगों को जेल भी भेजा था। उस समय भी पूर्व मंत्री बेरिया का नाम सामने आया था। पता चला था कि उन्होंने दो जमीनें खरीदी, जिसके बाद उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। उनके अलावा कई और खरीदारों को भी तलब किया गया था। उनमें से श्रेयस सचान के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर दी थी।
बेरिया के खिलाफ नकेल कसनी शुरू
वहीं, बेरिया ने हाईकोर्ट से स्टे हासिल करने का हवाला दिया था। अब सलीम बिरयानी और उसके गुर्गों के खिलाफ 500 करोड़ रुपये की जमीन खरीदकर बेचने के नए मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने बेरिया के खिलाफ नकेल कसनी शुरू कर दी है। जमीन खरीदने वालों के ट्रांजेक्शन के अलावा जमीन के दस्तावेजों को खंगालने संग पुलिस सभी के बयान दर्ज हुए हैं। मामले में 11 जनवरी को सलीम बिरयानी, मोहम्मद रईस और अर्पित मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।