फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार अध्यक्ष बने: बगावत कर निकाय चुनाव जीतने वाले अनुराग फिर भाजपा में शामिल

Thu, 08 Feb 2024 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

माधौगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा की गिनती तेज तर्रार नेताओं में की जाती है। वह लगातार तीसरी बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
अनुराग मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में टिकट न मिलने पर बगावत कर माधौगंज नगर पंचायत से निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतने वाले अनुराग मिश्रा बुधवार को फिर से भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दोनों उप मुख्यमंत्रियों और क्षेत्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में अनुराग को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


माधौगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा की गिनती तेज तर्रार नेताओं में की जाती है। वह लगातार तीसरी बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। हालांकि उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए गत वर्ष हुए निकाय चुनाव में दावा किया था, लेकिन पार्टी का टिकट उन्हें नहीं मिला था। इसके बावजूद वह निर्दलीय चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।

पिछले कुछ समय से वह सीतापुर संसदीय क्षेत्र का दौरा कर रहे थे और वहां से भाजपा के टिकट के दावेदार हैं। अनुराग के पिता धर्मज्ञ मिश्रा दो बार तत्कालीन मल्लावां सीट से विधायक रह चुके हैं। उनके चचेरे भाई सुख सागर मिश्र मधुर हरदोई नगर पालिका के अध्यक्ष हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि अनुराग मिश्रा के भाजपा में आने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें