कानपुर। नौबस्ता बंबा स्थित कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी (केडीपीए) में सोमवार को आयोजित 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के युवा धावकों ने दमखम दिखाया। लखनऊ के अनुपम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अकादमी के धावक सूर्या दूसरे और लखनऊ के सौरभ ने तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में लखनऊ, हरदोई, भदोही, सुल्तानपुर, प्रयागराज, इटावा और कानपुर समेत कई जनपदों के धावकों ने हिस्सा लिया। पहले स्थान के लिए अनुपम और सूर्या के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पहले और दूसरे स्थान पर केडीपीए के खिलाड़ियों का कब्जा रहा। प्रतियोगिता में भदोही के चंदन यादव चौथे, इटावा के मोहित पांचवें, राकेश यादव छठे, शिव कुमार सातवें, आदित्य चौधरी आठवें, साहिल यादव नौवें और हरदोई के सूरज पाल 10वें स्थान पर रहे। (संवाद)