कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को बचाने के लिए आईआईटी के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने एक विशेष एंटीवायरल कोटिंग तैयार की है। इसका प्रयोग मॉस्क और पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट में किया जाएगा।
आईआईटी के प्रोफेसरों ने इसका प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है। जल्द ही किसी इंडस्ट्री से टाईअप करके इसे बाजार में लांच किया जाएगा। केमिस्ट्री विभाग की प्रो. नगमा परवीन, एमएलएन राव, आशीष पात्रा ने यह कोटिंग तैयार की है।
इसे तैयार करने में एंटी माइक्रोबियल पालीमर, दवा और कई केमिकल प्रयोग किए गए है। देसी कोटिंग होने से इसकी कीमत अन्य देशों की तुलना में कम है। प्रो. नगमा ने बताया कि प्रोटोटाइप तैयार है, इंडस्ट्री से बात करके इसे मार्केट में लाने की तैयारी है।