फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बाबूपुरवा ईदगाह से बाकरगंज तक ध्वस्त किए गए 363 कब्जे, सामान लेकर भागे लोग

Sat, 01 Feb 2025 03:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बाकरगंज बाजार में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जबरदस्त अभियान देखकर विरोध करने वाले भी पीछे हट गए।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम ने शनिवार को बाबूपुरवा ईदगाह से बाकरगंज चौराहे तक पांच बुलडोजरों से 363 अवैध कब्जे ध्वस्त किए। दुकानों के शेड तोड़ने के साथ ही पांच ट्रक सामान जब्त किया। कार्रवाई होती देख पटरी दुकानदार सामान समेटकर भाग गए। महापौर ने ईदगाह मैदान में समारोह के लिए टेंट लगा देख अनुमति दिखाने को कहा, न दिखाने पर इसे उखाड़ने के लिए कहा। क्षेत्रीय पार्षद निशा के पति अकील ने मोहलत मांगी तो महापौर ने जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार गहलोत के नेतृत्व में बाकरगंज ईदगाह चौराहे से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हुआ। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम के पांच बुलडोजर और 100 से ज्यादा सफाई कर्मचारी महापौर के साथ चल रहे थे। टीम को देख फुटपाथ से सड़क तक लगे ठेके लेकर दुकानदार भाग गए। बुलडोजर से दुकानों के आगे फुटपाथ तक बढ़े टिनशेड तोड़कर गुमटियां जब्त की गई। ईदगाह से बाकरगंज तक 346 अस्थायी और 17 स्थायी अतिक्रमण हटाकर पांच ट्रक सामान जब्त किया गया।

महापौर ने बताया कि अतिक्रमण के कारण 80 फुट चौड़ी सड़क आधी से भी कम रह गई थी। नालों पर पक्की दुकानें बना ली गई थीं। इस कारण नालों, नालियों की सफाई नहीं हो पा रही थी। सभी को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें