फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खरीदी जाएगी एंटी स्मॉग गन, कृपालपुर में बनेगा अन्नपूर्णा भवन

Thu, 01 Jan 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर निकाय बोर्ड की बुधवार को बैठक हुई। इसमें दो करोड़ रुपये से पेयजल, कूड़ा निस्तारण के उपकरण, मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ीकरण और एंटी स्माॅग गन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कृपालपुर में अन्नपूर्णा भवन के लिए जमीन आवंटन का प्रस्ताव हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली गुड्डन सिंह की अध्यक्षता में निकाय बोर्ड की बैठक हुई। नगर पंचायत अकबरपुर के नये कार्यालय भवन के लिए निर्माण के लिए अशोक नगर या फिर गांधी नगर में उपयुक्त स्थान चयन का प्रस्ताव सदन में पारित किया गया। अमृत -2.0 योजना में पाइप लाइन विस्तारीकरण कार्य की वजह से आ रही समस्याओं के दृष्टिगत जल निगम नगरीय से 15-15 दिन की अग्रिम कार्ययोजना उपलब्ध कराने की सहमति बनी। उपलब्ध दो करोड़ बजट से नगर में एंटी स्माॅग गन, 15 हैंडपंप रीबोर, दो स्टील टैंकर खरीदने, 100 कूड़ा हाथ गाड़ी, कूड़ेदान, कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगी ट्रोमिल मशीन उच्चीकरण, मार्ग प्रकाश के लिए एलईडी लाइटें व आकस्मिक बहुउद्देशीय वाहन क्रय करने की मंजूरी मिली।
कृपालपुर (शिवाजी नगर) में अन्नपूर्णा भवन के लिए ऊसर में दर्ज 0.0050 हेक्टेयर भूमि दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए एबीसी सेंटर बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। सभासद निर्लेप भारती ने नमस्ते चौराहा, माती मार्ग, स्टेट बैंक मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या उठाई। इसपर आवश्यक कार्यवाही की सहमति बनी। यहां ईओ आशीष कुमार, वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार, सभासद अमृत कुशवाहा, मोहम्मद शमसाद, मीरा देवी, शैलेंद्र कुमार, श्रीराम पासवान, आदेश यादव, अजय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें