फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी डोपिंग और एंटी करप्शन टीम ने क्रिकेटरों को दी हिदायत, ग्रीनपार्क में BCCI ने लगाई क्लास

Sat, 19 Aug 2017 09:42 AM IST
सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ग्रीनपार्क में BCCI ने लगाई क्लास - फोटो : ओपी वाधवानी
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एंटी डोपिंग और एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में क्रिकेटरों की क्लास लगाई। एंटी डोपिंग टीम ने सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों को बताया कि खेल के पहले किन-किन तरह की शक्तिवर्धक दवाओं से दूरी बनाकर रखनी है। जबकि एंटी करप्शन टीम ने खिलाड़ियों को सतर्क रहने के तरीके बताए, जिससे कि वह किसी भी तरह की साजिश का शिकार होने से बचें।  
विज्ञापन

सीनियर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

ग्रीनपार्क में BCCI ने लगाई क्लास
खिलाड़ी अक्सर एंटी डोपिंग और मैच फिक्स होने जैसी शिकायतों पर प्रतिबंधित होने की कार्रवाई का शिकार होते हैं। इस कार्यशाला में टीम इंडिया के क्रिकेटर सुरेश रैना, प्रवीण कुमार समेत रणजी और प्रदेश स्तर के सीनियर खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। बीसीसीआई की एंटी डोपिंग टीम के डॉ. अभिषेक सालवी ने क्रिकेटरों को वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) की डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव होने वाली दवाएं, स्टीरॉयड, इंजेक्शन की इस साल जारी नई लिस्ट की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि अगर किसी को बुखार की शिकायत है और वह डॉक्टर की लिखी दवाएं ले रहा है तो उन्हें वाडा लिस्ट में शामिल दवाओं की जानकारी दे दें। वजह है कि किसी भी तरह की दवा का असर कम से कम 72 घंटे तक इंसान के खून में होता है। ऐसे में एंटी डोपिंग टीम ने ब्लड सैंपल लिये तो प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करने पर खिलाड़ी डोप टेस्ट में आरोपी बन जाएंगे। 
विज्ञापन

अनजान से कभी अकेले में न मिलें

ग्रीनपार्क में BCCI ने लगाई क्लास
बीसीसीआई एंटी करप्शन टीम के धीरज मल्होत्रा ने खिलाड़ियों को बताया कि अगर वह किसी व्यक्ति के बारे में अनभिज्ञ हैं तो उससे कभी अकेले में न मिलें, बल्कि टीम के विश्वस्त अधिकारी के साथ मिलें। किसी अपरिचित व्यक्ति से गिफ्ट न लें। अगर किसी महंगे गिफ्ट के बदले कोई जानकारी या सूचना मांगी गई तो टीम के प्रबंधन को जानकारी दें। बीसीसीआई की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (एसीएसयू) टीम को जानकारी देने पर खिलाड़ी की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस मौके पर खिलाड़ी सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, एकलव्य द्विवेदी, उमंश शर्मा, अक्षदीप नाथ, इम्तियाज अहमद, इसरार खान, कार्तिकेय जायसवाल, माधव कौशिक, समर्थ सिंह, अलमास शौकत जैसे खिलाड़ियों के अलावा रणजी गेंदबाजी कोच एडब्लू जैदी, अंडर-23 टीम के मैनेजर सतीश जायसवाल, शशिकांत खांडेकर, तालिब खान, यूपीसीए के सीईओ दीपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रियासत अली, जीएम आशू मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें