फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः एंटी करप्शन टीम ने यूको बैंक प्रबंधक को 25 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

Tue, 28 May 2019 12:12 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़ा गया बैंक प्रबंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने यूको बैंक की शाखा में प्रबंधक को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद टीम शाखा प्रबंधक को लेकर लखनऊ चली गई। टीम के मुताबिक शाखा प्रबंधक लोन के एक मामले में रिश्वत ले रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार की शाम चार बजे कानपुर रोड स्थित यूको बैंक की शाखा पर लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा। टीम के सदस्य सीधे शाखा प्रबंधक दिवाकर वर्मा पुत्र राज कुमार वर्मा निवासी एबीनगर उन्नाव के केबिन में पहुंचे। वहां टीम ने शाखा प्रबंधक को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने बैंक का मुख्य द्वार बंद कर शाखा प्रबंधक से पूछताछ शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

 

बताया गया कि दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम भियांपुर निवासी आशुतोष शुक्ला पुत्र रामकृष्ण शुक्ला ने बैंक से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत पांच लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इस ऋण को पास करने के लिए शाखा प्रबधक दिवाकर वर्मा ने आशुतोष शुक्ला से 25 हजार रुपये मांगे थे।

 

आशुतोष ने इसकी सूचना लखनऊ की एंटी करप्शन टीम को दी। सोमवार को जब आशुतोष ने शाखा प्रबंधक को 25 हजार रुपये दिए तो एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। सूचना पर एसआई अशोक पटेल भी पहुंच गए। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अनमोल सचान ने बताया कि आशुतोष शुक्ला की शिकायत पर टीम ने कार्रवाई की। टीम गिरफ्तार किए गए शाखा प्रबंधक को लेकर लखनऊ चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें