फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के ने मोबाइल पर भेजे अश्लील मैसेज, छात्रा से कहा- दोस्ती नहीं की तो तेजाब डाल दूंगा

Mon, 27 May 2019 11:13 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के नौबस्ता में दोस्ती नहीं करने पर शोहदे ने छात्रा को तेजाब डालने की धमकी दे डाली। छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई तो वे थाने पहुंच गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके शोहदे की तलाश शुरू कर दी है।

 

क्षेत्र में रहने वाले प्राइवेट कर्मी की बीएससी में पढ़ने वाली बेटी ने बताया कि बिधनू के कठारा गांव निवासी शोहदे सोनू की बुआ उसके पड़ोस में रहती है। सोनू ने किसी तरह से उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। फिर फोन करके दोस्ती का दबाव बनाया और अश्लील मैसेज भी भेजे।

 

इंकार करने पर तेजाब डालने की धमकी दी, इससे वह दहशत में है। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें