कानपुर में एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को फूलबाग चौराहा के पास से इलाहाबाद निबंधन कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सेवानिवृत्त) कामेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी को फीलखाना पुलिस को सौंप दिया।
शुक्रवार को कामेश्वर प्रसाद को वाराणसी की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया जाएगा। कामेश्वर के खिलाफ 2011 में दर्ज भ्रष्टाचार के मामले की विवेचना चल रही थी। एंटी करप्शन विभाग आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में कामेश्वर के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुका है।