सम्मेलन को संबोधित करतीं पूर्व सांसद ऊषा वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सपा-बसपा का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में हुआ। इस दौरान सपा और बसपा नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर रखते हुए गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की। सपा में शामिल होने के बाद सम्मेलन में पहुंचे सदर सांसद अंशुल वर्मा का स्वागत हुआ।
नगर पालिका परिसर स्थित सपा के जिला कार्यालय में हुए सम्मेलन में पूर्व मंत्री बसपा नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को भ्रमित किया गया। झूठे वादे कर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाए।