फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निशानेबाजी में अंशिका ने जीता कांस्य, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विकासनगर स्थित जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की निशानेबाज अंशिका यादव ने विद्या भारती राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। साहिबाबाद में सात व आठ सितंबर को हुई प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अंशिका ने 400 में से 357 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शन के आधार पर अंशिका का चयन एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय प्रतियोगिता जनवरी में इंदौर में होगी। इसी प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र उत्कर्ष वर्धन सिंह ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 400 में 364 अंक अर्जित कर पांचवां स्थान हासिल किया। अंशिका और उत्कर्ष की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक प्रो. सुनील मिश्र, प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य डॉ. नमिता गुप्ता, खेल शिक्षक आशुतोष सत्यम झा समेत प्रबंध तंत्र ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें