कानपुर। उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) में मंगलवार को बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के परिचयोत्सव ‘आगमन-2026’ कार्यक्रम हुआ। यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। अंशिका दुबे को मिस फ्रेशर और नकुल पालीवाल को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
शुभारंभ निदेशक डाॅ. गोविंद नलिनकिल्ली ने किया। डीन प्रो. मुकेश कुमार सिंह ने शैक्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। नृत्य में अंशिका दुबे व नकुल पालीवाल, गायन में ओम गुप्ता व तान्या मिश्रा, एंकरिंग में वेदिका, अभिनय में निष्कर्ष उपाध्याय और कविता में विष्णु मिश्रा प्रथम रहे। डॉ. नीलू कम्बो, डॉ. सुप्रियो चक्रवर्ती, सीमा शुक्ला, प्रो. अरुण कुमार पात्रा, डॉ. आईपी मिश्रा, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. शुभांकर मिट्टी, डॉ. शिव गोविंद प्रसाद, डॉ. जितेंद्र गौतम मौजूद रहे।