रसूलाबाद। सड़क हादसे में घायल एक और युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक माह पहले ही उसका निकाह हुआ था। हादसे के दिन ही उसके चचेरे भाई की भी मौत हो गई थी।
24 जून की रात उसरी गांव, रसूलाबाद निवासी चांद बाबू (28) अपने चचेरे भाई रिजवान (24) के साथ गांव से रसूलाबाद जा रहा था। इसी दौरान मलखानपुर उसरी के बीच पीछे से बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। दोनों को रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को हैलट रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान चांद बाबू ने दम तोड़ दिया था।
शनिवार को चचेरे भाई रिजवान ने भी दम तोड़ दिया। पिता वाकर हुसैन ने बताया कि 20 मई को रिजवान की शादी हुई थी। रिजवान की मौत के बाद पत्नी रोशन, मां मदीना, बहन सोनी, मोनी, रुबीना आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।