फर्रुखाबाद जिले में फर्जी पते से एक और युवक सेना में भर्ती हो गया। भर्ती अधिकारी बरेली का पत्र आने के बाद जांच में पता चला कि युवक मिर्जापुर की कोतवाली चुनार के गांव अकबरपुर मोहान का रहने वाला है।
कर्नलगंज चौकी इंचार्ज व फतेहगढ़ कोतवाल ने फर्जी पता पाए जाने की रिपोर्ट लगाकर एसपी के आफिस में भेज दी है। अब युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
सेना भर्ती अधिकारी बरेली ने 28 फरवरी 2020 को फतेहगढ़ डाकघर के पास के निवासी विवेक कुशवाहा पुत्र सुरेंद्र कुमार कुशवाहा का पता सत्यापन करने के लिए डीएम के यहां पत्र भेजा था।
डीएम के यहां से फाइल एसपी आफिस भेज दी गई। इसमें बताया गया कि विवेक 13 दिसंबर 2019 को सेना में भर्ती हुआ है। कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर सिंह को जांच दी गई।