जाजमऊ हादसे में हाईवे पर क्षतिग्रस्त खड़ा ट्रक।
- फोटो : संवाद
कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र में रविवार देर रात कानपुर-लखनऊ हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक घुस गया। हादसे में खलासी केबिन में फंसकर बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घाटमपुर के स्योंदी ललईपुर निवासी बबलू सिंह का बेटा रोहित सिंह (22) ट्रक पर खलासी का काम करता था। वह घाटमपुर निवासी चालक प्रद्युम सिंह के साथ ट्रक पर चलता था। परिजनों ने बताया कि रविवार देर रात 3:30 बजे वह चालक प्रद्युम के साथ ट्रक से लखनऊ जा रहा था। तभी जाजमऊ चेकपोस्ट के पास कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाजमऊ चेकपोस्ट के पास खड़े ट्रक में उसका ट्रक पीछे से घुस गया। खलासी रोहित केबिन में फंसकर बुरी तरह घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर खलासी को निकाला और कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के कुछ ही दौरान में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मोहित और राज में रोहित सबसे बड़ा था। जाजमऊ कार्यवाहक थाना प्रभारी एच आर रिजवी ने बताया कि परिजन अगर तहरीर देते हैं, तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।