रेलवे ने मुंबई से आने वाले प्रवासियों के लिए एक और ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से वाया प्रयागराज मुंबई जाएगी और आएगी। इसका संचालन सात मई से 31 जुलाई के बीच होगा।
रिजर्वेशन शुक्रवार से करा सकते हैं। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेन (04151) हर शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से दोपहर 3:45 बजे चलकर फतेहपुर, प्रयागराज, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल होते हुए दूसरे दिन दोपहर 2:55 बजे एलटीटी (मुंबई) पहुंचेगी। एलटीटी से हर शनिवार शाम 5:15 बजे चलकर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन दोपहर 3:25 बजे कानपुर आएगी।