फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह पर अस्पताल में उमड़ी भीड़, कर्मी से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। मतगणना में एजेंट को 72 घंटे पहले कोविड जांच की अनिवार्यता की अफवाह फैलने पर गुरुवार को राजपुर पीएचसी में प्रत्याशी व एजेंटों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह रहे कि लैब टेक्नीशियन से लोगों ने हाथापाई कर दी। शाम तक लोगों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन ने कोविड जांच अनिवार्य होने की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की है। बावजूद इसके बीहड़ पट्टी के गांवों में अफवाह फैलने के बाद 30 से अधिक गांवों के लोग गुरुवार सुबह पीएचसी पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मियों से कई लोगों की झड़प व हाथापाई तक हो गई। लैब टेक्नीशियन प्रतिपालेंद्र सिंह ने बताया कि 103 लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
डॉ. प्रियंक तिवारी ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में पीएचसी आए लोग कोविड जांच कराने के लिए जबरन दबाव बनाने लगे। स्वास्थ्य कर्मियों से बदसलूकी भी है। इसी सूचना अफसरों को दी गई है। एसडीएम रमेशचंद्र यादव का कहना है कि मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए फिलहाल निर्वाचन आयोग से कोविड जांच अनिवार्य करने के कोई आदेश नहीं आए हैं। मतगणना स्थल के बाहर कोविड हैल्प डेस्क बनाई जाएगी। एजेंटों को ऑक्सीमीटर पल्समीटर से जांच कराने के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

मतदाता अभिकर्ता के लिए कोरोना जांच करवाने पहुंचे लोग
पुखरायां। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना अभिकर्ता बनने के लिए कोविड-19 की जांच में नेगेटिव आने वाले लोग मतगणना परिसर में जा पाएंगे। इस बात की भनक लगते ही बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पहुंच गए। सैंपलिंग के लिए स्वास्थ्य टीम शाम तक जुटी रही। मलासा ब्लॉक कार्यालय में अभिकर्ता बनाने के लिए आवेदन फार्म देने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। अमरौधा ब्लॉक कार्यालय में 25 आवेदन पत्र दिए गए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को होनी है। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के मतों की गणना होनी है। कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए शासन और प्रशासन के समक्ष सुरक्षित मतगणना कराया जाना चुनौती पूर्ण बना हुआ है। निर्णय लिया गया है कि मतगणना स्थल पर सिर्फ उन्हें ही प्रवेश दिया जाएगा, जिनके पास कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट होगी। दो फोटो, आधार कार्ड, प्रत्याशी का हस्ताक्षर किया हुआ पत्र अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें