फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दीनू उपाध्याय पर एक और एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

मंगला विहार प्रथम निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर की हत्या के मामले में जेल में बंद अधिवक्ता दीनू उपाध्याय की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। उसके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है।

कोतवाली में तैनात मेरठ के रोहटा कल्याणपुर निवासी दरोगा रोहित कुमार ने धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय, संजय उपाध्याय, मनु उपाध्याय, धीरज दुबे उर्फ ट्विंकल, नीरज दुबे उर्फ सोनू पंडित, ड्राइवर विक्रम व दीपक जादौन समेत एक दर्जन लोग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरोप है कि दीनू ने अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर जेड स्क्वायर मॉल में युवक से गाली-गलौज कर मारपीट की थी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अभी तक पीड़ित के शिकायत न करने पर दरोगा ने खुद वादी बनकर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि 22 लोगों के खिलाफ मारपीट, सेवन सीएलए समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें