फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: गंगा नदी पर बनेगा एक और पुल, सड़क के सैंपल लिए गए, जांच के लिए जाएगा लखनऊ प्रयोगशाला

Fri, 09 Dec 2022 02:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शासन की ओर से कानपुर के सरसैय्या घाट के पास से गंगा नदी पर एक और पुल बनाने की योजना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने चार सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
मिश्रा कालोनी रेलवे अंडरपास के पास सैंपल लेती पीडब्ल्यूडी की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से शुक्लागंज होकर उन्नाव, लखनऊ और रायबरेली जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही एक और गंगा पुल बनने का कार्य शुरू होगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। गुरुवार को उन्नाव पीडब्ल्यूडी की टीम ने आरसीसी सड़क की खुदाई कर चार सैंपल लिए हैं।

विज्ञापन

इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसमें सड़क की मजबूती, वाहनों का लोड सहने की क्षमता सहित अन्य कई बिंदुओं पर जांच होगी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन की ओर से कानपुर के सरसैय्या घाट के पास से गंगा नदी पर एक और पुल बनाने की योजना है।
इसके लिए पश्चिमी गंगाघाट क्षेत्र के मिश्रा कॉलोनी से लेकर गंगाघाट रेलवे स्टेशन रोड व नवीन गंगा पुल ढाल तक नापजोख का कार्य हो चुका है। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के जेई रामप्रकाश और अखिल कुमार टीम के साथ रेलवे गंगा पुल के अंडर पास मार्ग पर पहुंचे।

विज्ञापन

यहां टीम ने मशीन से सैंपल के लिए आरसीसी सड़क का एक टुकड़ा निकाला। चार अलग-अलग स्थानों से सैंपल लिए गए। जेई रामप्रकाश ने बताया कि गंगा नदी पर एक और पुल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए सड़क का सैंपल लिया गया है, जिसे जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि जो सैंपल लिए गए हैं, उनमें सड़क पर वाहनों का लोड सहने की क्षमता, सड़क की गुणवत्ता सहित अन्य कई बिंदुओं पर जांच होनी है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि कानपुर के सरसैय्या घाट के पास से गंगा पुल बनेगा।
विज्ञापन

यह शुक्लागंज के पश्चिमी छोर पर उतरेगा। यहां से मार्ग डायवर्जन होगा और लोग नेतुआ से सीधे गंगा बैराज या फिर मिश्रा रेलवे स्टेशन मार्ग होकर सीधे शहर होते हुए मरहला मार्ग पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर एक आरओबी भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें