फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी मजदूर की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के बलिहारा गांव में फैक्टरी मजदूर की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार भोर वह बारा मोड़ के पास वाहन के इंतजार में खड़ा था। घटना में नामजद पांच आरोपियों में चार की गिरफ्तारी हो चुकी है। पत्नी से अवैध संबंधों का विरोध करने पर 12 जून को फैक्टरी मजदूर की हत्या हुई थी।
विज्ञापन

बलिहारा गांव के रहने शिवगोविंद उर्फ शिवा (35) फैक्टरी में मजदूरी करता था। छह जून को लापता हो गया था। कई दिन तक घर में न दिखने पर छोटे भाई ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस की छानबीन में शव नोन नदी के पास मिट्टी में दबा मिला था। घटना में मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी रीता, उसके प्रेमी दीपक, अमन व निखिल व एक अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में पुलिस ने फरार चल रहे गांव के निखिल को बारा जोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि रीता, दीपक, अमन समेत तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से फावड़ा व साबड़ बरामद किया जा चुका है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि घटना में शामिल चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें