Kanpur News: पुलिस कमिश्नर ने कई डीसीपी व एडीसीपी के कार्यक्षेत्रों में बदलाव कर दिया है। अंकिता शर्मा को डीसीपी साउथ बनाया गया है। वहीं, डीसीपी साउथ रहे रवींद्र कुमार को ट्रैफिक का जिम्मा सौंपा गया है।
कानपुर में चार आईपीएस अधिकारियों के एडीसीपी के डीसीपी पद पर पदोन्नत होने और स्थानांतरण होने के बाद पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने शनिवार को कई डीसीपी और एडीसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। हाल ही में पदोन्नत हुई अंकिता शर्मा को डीसीपी साउथ बनाया गया है। वहीं, डीसीपी साउथ रहे रवींद्र कुमार को ट्रैफिक का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
दोनों की ही तैनाती को साउथ में आपराधिक घटनाओं की विवेचना और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों के परिणाम के तौर पर देखा जा रहा है। डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव से मुख्यालय का चार्ज लेकर डीसीपी ट्रैफिक रहीं आरती सिंह को दे दिया गया है। आरती के डीसीपी ट्रैफिक रहने के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधर नहीं रही थी।
वहीं, एडीसीपी अभिसूचना राजेश कुमार श्रीवास्तव को एडीसीपी पूर्वी जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही एडीसीपी कानून व्यवस्था मनोज पांडेय को साउथ जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है जबकि एडीसीपी अर्चना सिंह को पूरे शहर का एडीसीपी ट्रैफिक बना दिया गया है।