Kanpur Crime: अनीता अग्रवाल ने कहा कि बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि मां को बेटे से मारपीट और झगड़े की सूचना थी। ऐसी जानकारी होने पर मां को स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को जानकारी देनी चाहिए थी।
स्कूल सबसे सुरक्षित जगह होती है। यहां हत्या जैसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। अभिवावक निश्चिंत होते हैं कि बच्चे स्कूल गए है। स्कूल में क्लासरूम के अंदर घटना होना बहुत ही गलत है। अगर ऐसी घटनाएं स्कूलों में होगी तो,माँ बाप बच्चों को स्कूल भेजने से डरेंगे।
विज्ञापन
यह बात राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य अनीता अग्रवाल ने बुधवार को प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान कही। हाईस्कूल के छात्र द्वारा सहपाठी की चाकू मारकर हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने जांच के आदेश भी दिए।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्कूल के ऊपरी हिस्से में रेलिंग को ऊंचा करने के निर्देश भी दिए। कहा कि बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि मां को बेटे से मारपीट और झगड़े की सूचना थी। ऐसी जानकारी होने पर मां को स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को जानकारी देनी चाहिए थी।