फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज सड़क हादसा: टैंकर की टक्कर से ऑटो रिक्शा पलटा, पिता की मौत और पुत्र घायल, चालक की तलाश जारी

Wed, 02 Aug 2023 11:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है। टैंकर की तलाश शुरू की गई है। घायल पुत्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के तेराजाकट-तालग्राम मार्ग पर एक टैंकर ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। हादसा बुधवार की सुबह पुलिया मोड़ के पास हुआ। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

थाना ठठिया गांव महसैइया निवासी विनोद कुमार (55) मजदूरी करता था। वो अपने पुत्र रामलखन के साथ अपनी बेटी और दामाद के घर रोहली गया हुआ था। बुधवार की सुबह वो अपनी दूसरी बेटी सौरिख जरियन पुर निवासी राधा से मिलने उसके घर जा रहा था। दोनों पिता-पुत्र ऑटो-रिक्शा  पर बैठकर जा रहे थे।
बिरौली दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल के पास पुलिया मोड़ के पास टैंकर ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो रिक्शा पलट गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से विनोद को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें