फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों में नहीं गिरफ्तारी का डर, इस बार 12 गांव के ग्रामीणों ने लिया 200 मवेशियों से मोर्चा

Wed, 30 Jan 2019 12:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़कों पर घूमते छुट्टा जानवर
विज्ञापन
इटावा जिले में छुट्टा गोवंशों को स्कूल में बंद करने के मसले पर भरथना में चार ग्रामीणों की गिरफ्तारी के बाद भी यह सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार देर शाम ताखा क्षेत्र के 12 गांव के किसानों ने 200 गोवंशों को एक प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे एसडीएम ताख व थानाध्यक्ष पहुंचे, लेकिन इस बार केवल ग्रामीणों को समझाया गया। तब जाकर 13 घंटे बाद भूखे-प्यासे गोवंश मुक्त हुए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान थोड़ी देर के लिए पढ़ाई भी बाधित रही। समथर ग्राम पंचायत के समथर, हिरमानी, नगला, भिखारीदास, लहीटिया, हवेली, अहिबरनपुरा, गपचिया, नगला महासिंह, नगला तार, नगला पछाए के ग्रामीणों ने मिलकर लगभग 200 गोवंशों को सोमवार रात 8:30 बजे समथर गांव में एक ही परिसर में बने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के अंदर बंद कर दिए।

ग्रामीणों ने गेट पर ताला डाल दिया। मंगलवार की सुबह उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल दुबे को जानकारी मिली तो उन्होंने प्रशासन को सूचना दी। मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष ऊसराहार योगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए। 9.30 बजे उप जिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों छुट्टा गोवंशों द्वारा फसल नष्ट करने का हवाला दिया।
विज्ञापन


प्रशासन पर गोशालाओं के निर्माण में हीलाहवाली बरतने की बात कही। इसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर गोवंशों को मुक्त कराया। वहीं भरथना के लालपुर गांव में हुई कार्रवाई में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें मंगलवार को तीन को जेल भेज दिया गया, जबकि चौथे को तबीयत खराब होने की वजह से थाने से ही जमानत दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें