फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया जानवर, क्षतिग्रस्त हुई ट्रेन 20 मिनट बाद हो सकी रवाना

Sat, 07 Dec 2019 02:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
औरैया के कंचौसी में शनिवार सुबह नई दिल्ली से चलकर बनारस जा रही वीआईपी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही फफूंद कंचौसी  स्टेशन के 6 नम्बर गेट के पास पहुंची उसी समय पटरी से निकल रही अन्ना गाय उसकी चपेट मे आकर इंजन में फंस गई।
विज्ञापन


जिसके बाद तेज आवाज के साथ ट्रेन की स्पीड कम हो गई। चालक ने धीरे धीरे ट्रेन को कंचौसी स्टेशन पहुंचाया। जहां रेल कर्मचारियों ट्रेन में फंसे जानवर के चिथड़ों को उठाया।

उसी के साथ गाड़ी के इंजन का आगे का फाइबर लकड़ी का हिस्सा अलग हो गया था। उसको चालक ने अधिकारियों से फोन से पूछने पर मरम्मत के लिए इंजन के पीछे रखवा लिया। टूटे हिस्से के साथ 20 मिनट बाद ट्रेन कानपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें