Hamipur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में फीमेल डॉग का कुआं पूजन पशु प्रेम की मिसाल बना है। ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में घूमने वाली फीमेल डॉग से सभी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।
हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव में ग्रामीणों ने पशु प्रेम की मिशाल कायम की। यहां फीमेल डॉग के पिल्ले का जन्म होने पर कुआं पूजन का कार्यक्रम कराया गया। नाच गाना व आतिशबाजी के साथ ही गांव में भोज कराया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन
बिलरख गांव के ग्रामीणों ने बताया मोहल्ले में एक काले रंग की डॉग है, जिसे मोहल्ले के लोगों ने प्यार से रानी नाम दिया। रानी ने एक पखवारे पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया। मोहल्ले वालों ने बच्चे का नाम राजा बाबू रखा। कुतिया और उसके बच्चे से ग्रामीण इस कदर भावनात्मक रूप से जुड़ गए कि उसके कुआं पूजन की ठान ली।
गांव के प्रधान जीतू, रामसहोदर राजपूत, गुड्डू पासवान, अन्नू, अरुण पासवान आदि ने इस कार्यक्रम का बीड़ा उठाया। तारीख तय कर गांव सहित आसपास के गांवों में कुआं पूजन का निमंत्रण भेजा गया। शुक्रवार को धूमधाम से कुआं पूजन की रश्में निभाईं गईं। डॉग और उसके बच्चे को नए कपड़े पहनाकर फूल मालाओं से सजाया गया। बैंड बाजों की धुनों पर जमकर नाज गाना हुआ। आतिशबाजी भी की गई।